Breaking News

अरविन्द केजरीवाल ने किया आगे भी काम करते रहने का वादा

[espro-slider id=315]

केजरीवाल जी ने सुनी निर्माण संगठनों की बात
8 अप्रैल 2016, निर्माण श्रमिकों के विशाल प्रदर्शन के पश्चात श्रमिकों की तरफ से नमा (निर्माण मजदूर अधिकार अभियान) के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल जी से उनके आवास स्थित कार्यालय में मुलाक़ात की |


मुख्यमंत्री आवास पर सभी श्रमिक संगठन प्रतिनिधियों ने केजरीवाल जी से मुलाक़ात की और सबसे पहले नमा (निर्माण मजदूर अधिकार अभियान) की ओर से थानेश्वर दयाल आदिगौड़ जी ने  श्रमिकों की मांगो को मुख्यंमंत्री जी के सामने रखा, तत्पश्चात अमजद हसन जी ने निर्माण श्रमिकों से सम्बंधित अन्य कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे निर्माण श्रमिकों का न्यूनतम वेतन में वृद्दि, श्रमिकों के हितलाभ में वृद्दि, निर्माण मजदूर कल्याण कोष का दुरुपयोग, सेस न जमा कराने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही, निर्माण श्रमिकों को ई.एस.आई.सी. से जोड़ने तथा बोर्ड के मेम्बरों का चयन की प्रक्रिया पर जो प्रश्नचिन्ह थे वो सभी केजरीवाल जी के सामने रखे |

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल जी ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और कहा की हम निर्माण श्रमिकों के लिए निश्चित रूप से कार्य करेंगे और उन्होंने अपनी इस भूल को भी स्वीकार किया कि चुनाव से पहले के श्रम सम्बन्धी मुद्दे मुख्य थे, केजरीवाल जी ने कहा कि वे दिल्ली भवन एवं संनिर्माण कल्याण बोर्ड और श्रम विभाग दोनों ही विभागों में स्टाफ की कमी की समस्या को व् पूर्ण श्रम विभाग को मैं स्वयं व्यक्तिगत रूप से देखूंगा |

उन्होंने कहा की हम मानते है कि श्रमिकों की उपेक्षा हुई है श्रमिको को उनका हक़ नहीं मिल पा रहा है, उन्होंने माना कि दिल्ली में न्यूनतम वेतन बहुत कम है.

श्रमिक संगठन प्रतिनिधि अशरफ खान ने भी केजरीवाल जी को श्रम विभाग में कर्मचारियों और लेबर इंस्पेक्टरों की कमी के बारे में बताया उन्होंने बताया की श्रम विभाग में प्रस्तावित संख्या के एक तिहाई संख्या पर श्रम विभाग कार्य कर रहा हैं इस मुद्दे को केजरीवाल जी ने बहुत गंभीरता से लिया !

No comments