निर्माण श्रमिकों के हुए "जंग"
दिल्ली भवन एवं अन्य सन्निर्मान श्रमिक कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग- दिल्ली सरकार) की 2 जून 2016, को हुई 29वीं बैठक मे लिए गये निर्णयों को रद्द करवाने की माँग को लेकर आज 27 जून 2016, को निर्माण मज़दूर अधिकार अभियान (निर्माण क्षेत्र की पंजीकृतयूनियनो का संयुक्त मंच) का एक प्रतिनिधि मंडल श्री विजेंद्र गुप्ता जी, नेता प्रतिपक्ष के में नेतृत्व में दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री नजीब जंग जी, से उनके कार्यालय राज निवास मे जाकर मिला एवं उन्हे ज्ञापन सौंपा I इस अवसर पर श्री ओ. पी. शर्मा (विधयाक) श्री जगदीश प्रधान (विधयाक) एवं निर्माण क्षेत्र की ३० पंजीकृत यूनियनोके प्रतिनिधि शामिल थे जिसमे प्रमुख रूप से अमजद हसन, थानेश्वर आदीगौड़, राकेश शर्मा, विनय सिंह, खालिद ख़ान, जवाहर सिंह, सुमित कुमार, मुकेश कश्यप, आर के काकोटी, विकासशर्मा, बगेस तिवारी, अरविंद वर्मा, अजय राणा, मिकीन कौशिक, हरप्रसाद, सरिता वर्मा, सीमा सिंह, मंजू यादव इत्यादि शामिल रहे
इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल महोदय ने प्रतिनिधि मंडल की बात ध्यान पूर्वक सुनी और निर्माण मज़दूर अधिकार अभियान (निर्माण क्षेत्र की पंजीकृत यूनियनो का संयुक्त मंच) की उचित माँग पर आवश्यक कारवाई करने का भरोसा दिया तथा सरकार द्वारालिए गये श्रमिक विरोधी अनुचित निर्णयों की क़ानूनी तौर पर जाँच कराने एवं दिल्ली सरकार द्वारा लिए गये मज़दूर विरोधी निर्णयों को रद्द कराने का आश्वासन देते हुए कहा की निर्माण मज़दूर कल्याण कोष का दुरुपयोग नही होने देंगे क्यूंकी यह कोष सिर्फ़ निर्माणक्षेत्र मे कार्यरत पंजीकृत मज़दूरो के कल्याण के लिए है |

No comments