मनरेगा मजदूर 23 को हिसार में करेंगे प्रदर्शन
रतिया: हिसार में 23 फरवरी हो हिसार में होने वाले प्रदर्शन के लिए कर्मचारियों ने कमर कस दी है। अखिल भारतीय किसान सभा ने धरने के लिए अभियान चलाया। इस जन अभियान में जिला परिषद सदस्य का. राम चन्द्र सहनाल ने गांव रताखेड़ा, हड़ोली, हुकमावाली, मड़, बीराबदी, हमजापुर, फुला, अहरवां, बरोटा आदि में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह से धोखेबाज तथा किसान मजदूर विरोधी साबित हो रही है। 11 फरवरी से हिसार में किसान व मजदूर खराब हुई फसलों के मुआवजे, नकली बीज-खाद-दवाइयो रोक लगाने तथा मनरेगा को लागू करवाने के लिए घरने पर बैठे हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं की है।
उन्होंने कहा कि खटटर व मोदी सरकार के अच्छे दिनों के वायदे की पोल खुल चुकी है मेहनतकश वर्ग पूरी तरह से तंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि रतिया इलाके से हजारों की संख्यां में 23 फरवरी के घेराव में किसान -मजदूर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किसान मजदूरों की मांगे आवारा पशुओं पर राक लगाने, डॉ स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, मनरेगा का बजट बढ़ाकर सही तरीके से लागे करने तथा दिन व दिहाड़ी बढ़ाने, खाघ सुरक्षा कानून को पूरी तरह से लागू करने, खराब फसलों के मुआवजे की मांगों को हल किया जाये।

No comments