Breaking News

एम्स हादसा : दिल्ली सरकार देगी 2-2 लाख रुपये

एम्स कंस्ट्रक्शन साइट पर 9 मार्च को अचानक मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। दिल्ली सरकार ने इस घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय कमिटी का गठन किया था। कमिटी की रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। इस दुर्घटना में मारे गए दोनों मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि घायलों को दस-दस हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

लेबर मिनिस्टर गोपाल राय की अध्यक्षता में दिल्ली कंस्ट्रक्शन ऐंड अदर्स वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की एक आपात मीटिंग हुई। इसमें जांच कमिटी की रिपोर्ट को पेश किया गया। रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड मीटिंग में मुआवजे को लेकर फैसला किया गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि तीन मजदूर घायल हुए थे।

एम्स अस्पताल परिसर के पिछले हिस्से में हॉस्टल का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां पर बड़ी संख्या में मजदूर थे। इसी दौरान, अचानक मिट्टी धंस गई और इसमें दबने से दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई।

No comments