Breaking News

दिल्ली विधानसभा पर निर्माण मजदूरों का विशाल प्रदर्शन

28 मार्च 2016 प्रात: 10 बजे 


प्रमुख मांगे 



1. बोर्ड द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं में मई-2015 में दिल्ली सरकार द्वारा घोषित की गई आर्थिक बढोतरी को अधिसूचित कर तत्काल लागु किया जाए।
2. बोर्ड के त्रिपक्षीय ढांचे को मजबूत बनाये रखने के लिए वर्तमान बोर्ड में मजदूर प्रतिनिधियों की संख्या को बढाया जाए।
3. निर्माण मजदूरों के कानूनों के तहत राज्य सलाहकार समिति का शीध्र पुर्नगठन किया जाए।
4. निर्माण मजदूर कल्याण कोष का दूरुपयोग रोका जाए । बोर्ड का फण्ड निर्माण मजदूरों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च होना चाहिए न कि ढांचागत योजनाओं पर।
5 बोर्ड के कार्यों को सुचारु रुप से चलाने के लिए बोर्ड के पूर्ण कालिक सचिव एवं स्थायी और पर्याप्त प्रशिक्षित स्टाफ की नियूक्ति की जाए।
6  बोर्ड में निर्माण मजदूरों के पंजीकरण की प्रक्रिया एवं बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को पाने हेतु आवेदन की प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध किया जाए ।
7  बोर्ड के कार्यालय में लंबित पडे लाभार्थीयों के आवेदनों पर तत्काल निर्णय लिया जाए।
8 बोर्ड में पंजीकृत निर्माण मजदूरों के बच्चों को स्कूलों में मिल रही शैक्षिक सहायता (छात्रवृति) के आवेदनों का तत्काल निपटारा किया जाए एवं पिछले 2 वर्षों से रुकी हुई छात्रवृति को शीघ्र जारी किया जाए ।
9  निर्माण मजदूरों के कानूनों के अनुसार दिल्ली में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों/परियोजनाओं से उप-कर (सैस) एकत्रित करने की प्रक्रिया को तीव्र किया जाए एवं उपकर न जमा कराने वाले संस्थानों/निर्माण कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।
10  श्रम विभाग द्वारा दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में निर्माण मजदूरों के पंजीकरण हेतु लगाए जा रही शिविरों में सरकार द्वारा केवल एक ही श्रमिक संगठन को शामिल किया जा रहा है जो कि गलत एवं असंवैधानिक हैं । बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अन्य सभी निर्माण क्षेत्र में पंजीकृत श्रमिक संगठनों की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए।
11 बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों को ई.एस.आई.सी. में शामिल किया जाए।
12  निर्माण मजदूरों के लिए अलग से न्यूनतम मजदूरी तय की जाए।
13 बोर्ड द्वारा किया गए कार्यों, चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं आय-व्यय से संबंधित जानकारी देने वाली वार्षिक रिपोर्ट सार्वजनिक की होनी चाहिए।

उपरोक्त मांगों के लेकर दिल्ली के समस्त निमाण मजदूर भाईयों से अपील है कि वे 28 मार्च 2016 को दिल्ली विधानसभा पर होने वाले प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनायों ।

No comments